फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब्दुल्ला की याचिका पर आकाश को नोटिस, मांगा जवाब

Thu, 01 Aug 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के फर्जी पासपोर्ट मामले में शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा ने अब्दुल्ला की याचिका पर यह आदेश दिया है। सीजेएम विशेष अदालत रामपुर ने पासपोर्ट की सत्यता के पक्ष में सबूत रखने की अनुमति अर्जी खारिज कर दी थी। इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन

इससे पहले कोर्ट ने अब्दुल्ला की याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया था। लेकिन, शिकायतकर्ता को पक्षकार न बनाने के कारण फैसला टाल दिया गया। याची की शिकायतकर्ता को पक्षकार बनाने की अर्जी स्वीकार करते हुए कोर्ट ने आकाश को नोटिस जारी किया है। कहा यदि शिकायतकर्ता को पक्षकार नहीं बनाया गया तो याचिका पोषणीय नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें