जार्जटाउन थाना क्षेत्र के हाशिमपुर निवासी भोला नाथ (85) की सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके चार बेटे व एक बेटी हैं। बेटे रमेश ने बताया कि उनके पिता घर से थोड़ी ही दूर पर एक झोपड़ी में रहते थे। सुबह वह ट्रेन की पटरी की तरफ शौच के लिए गए थे। इसी दौरान प्रयाग जंक्शन की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।