अंश विशाल गुप्ता (18) ने हापुड़ में हुई योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया है। अंश ने सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस के राजन यादव को और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांदा के अभय प्रताप को हराया। फाइनल मुकाबले में अंश ने लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा को 11-21, 21-19, 21-19 से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। अंश के पिता विशाल गुप्ता एजी ऑफिस में कार्यरत हैं। वहीं मां रश्मि स्कूल में प्रधानाचार्य हैं।