फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईवे पर तेल से लदा ट्रेलर पलटा

Mon, 02 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर तीन बजे वाराणसी की ओर जा रहा फॉर्च्यून व सरसों के तेल से लदा ट्रेलर बीच सड़क पर पलट गया। इस दौरान फॉर्च्यून का पैकेट सड़क पर बिखर गया। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिससे यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था। इसी दौरान नियंत्रण खोने की वजह से ट्रेलर पलट गया।
विज्ञापन

उतरांव पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचएआई की टीम के साथ मिलकर तेल के पैकेट को हटवाया। पुलिस के मुताबिक ट्रेलर चालक मो. शाकिर राजस्थान का निवासी था। नशे में होने की वजह से उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें