फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते टूटा ओएचई वायर, फंस गई अहमदाबाद एक्सप्रेस

Sat, 03 Sep 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद आ रही अहमदाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों में शुक्रवार को हड़कंप मच गया। ट्रेन मानिकपुर से इलाहाबाद के चली तो पनाही स्टेशन के बाद वह अचानक रुक गई। इस बीच यात्रियों को मालूम पड़ा कि ट्रैक के ऊपर से गुजर रहा ओएचई वायर टूट कर ट्रेन पर लटक गया है। यह सुनते ही ट्रेन में बैठे बहुत से यात्री किसी अनहोनी की आशंका में ट्रेन से उतर गए। बाद में मालूम पड़ा कि ओएचई में पावर सप्लाई अभी नहीं है तो यात्रियों की जान में जान आई। बाद में ट्रेन ड्राइवर ने धीमी गति से वहां से अहमदाबाद एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया। इस आपाधापी में अहमदाबाद एक्सप्रेस तकरीबन डेढ़ घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19417 अहमदाबाद एक्सप्रेस मानिकपुर से दोपहर 3.03 बजे इलाहाबाद के चली। पनाही स्टेशन पार करने के बाद दिन में 3.15 बजे ट्रेन ड्राइवर को लगा कि आगे ट्रैक पर ओएचई वायर टूटकर लटक रहा है। ड्राइवर ने देर न करते हुए ट्रेन रोक ली। हालांकि तब तक ट्रेन तार टूटने वाले स्थान तक पहुंच चुकी थी। अचानक ट्रेन रुकने से उसमें बैठे यात्री भी सकपका गए। बाहर निकलने पर मालूम हुआ कि टूटा हुआ तार ट्रेन को छू रहा है। इस बीच इसकी जानकारी इलाहाबाद स्थित रेलवे के कंट्रोल रूम को दे दी गई। मालूम पड़ा कि वहां अभी ओएचई में पावर सप्लाई बंद है। इसके बाद ट्रेन दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से निकाली गई। अहमदाबाद एक्सप्रेस के बाद संबंधित रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों को भी काशन के सहारे निकाला गया। शाम छह बजे मौके पर इलाहाबाद से टावर वैगन तार जोड़ने के लिए भेजा गया। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि वहां कोर द्वारा विद्युतीकरण किया गया है। अभी पावर सप्लाई चालू नहीं है। मौके पर टूटे हुए तार को जोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें