एसआईआर फॉर्म को अपलोड करने में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हीरालाल सैनी ने कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने तीन दिन के भीतर सभी लंबित एसआईआर फॉर्म विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। वह शनिवार को स्थानीय कस्बा के पुलिस चौकी परिसर में बीएलओ, उनके सुपरवाइजर, कोटेदार और स्थानीय लोगों के साथ से एसआईआर फॉर्म की प्रगति को लेकर बैठक कर रहे थे।
बैठक में कई बीएलओ द्वारा फॉर्म न पहुंचाए जाने की शिकायत आई। इस पर नाराज अफसर ने तीन दिन में 90 प्रतिशत फॉर्म पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। कार्य न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया। उन्होंने कोटेदारों से सहयोग करने की अपील की ताकि समय पर फॉर्म सत्यापन और अपलोडिंग का काम पूरा हो सके। बैठक में बीडीओ शृंग्वेरपुर लालाधर शुक्ल, पूर्व चेयरमैन प्रदीप केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, मनोज मित्तल, मो. आजम फारूकी, शाहिद हुसैन, कृष्ण कुमार नागर मौजूद रहे।
बोले अफसर
एसआईआर फॉर्म अब कलेक्ट होने के बाद पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्थानीय लोगों की जो शंकाएं थीं, उसे दूर किया गया है। हीरालाल सैनी, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, फाफामऊ विधानसभा