इलाके के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा ने सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव को दिए गए शिकायती पत्र में कुछ लोगों पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित छात्रा के अनुसार एक सप्ताह पहले वह घर से पैदल ही स्कूल जा रही थी। पीएचसी बनकेशर के पास सुबह करीब 9:40 बजे बिगहिया गांव के अतुल, गोलू, मोलू व छोटू साइकिल से आए और उसे रोक लिया। फोन नंबर देकर बातचीत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए अश्लीलता की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गए। छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।