कैंट के द्रौपदी घाट के पास मंदिर गई युवती से छेडख़ानी की गई। एक युवक ने जबरन उसकी फोटो खींचने की कोशिश की और विरोध पर उसे गाड़ी पर खींचने की कोशिश की। मीरापुर निवासी युवती की मौसी कैंट में रहती हैं। युवती ने बताया कि शनिवार को वह मौसी व आसपास की अन्य महिलाओं संग द्रौपदी घाट पर स्थित मंदिर गई थी। मौसी व अन्य महिलाएं जल लेने के लिए घाट की ओर चली गईं जबकि वह मंदिर पर ही बैठी रही।
इसी दौरान एक युवक पहुंचा और उसकी फोटो खींचने लगा। विरोध पर अश्लील हरकत की और हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर शिकायत की। कुछ देर बाद उसने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी लेकिन देर रात तक मुकदमा नहीं दर्ज हो सका। मामले में कैंट इंस्पेक्टर पहले तहरीर न मिलने की बात कहते रहे। बाद में कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।