मां का आरोप, शिक्षिका की पिटाई से गई जान
छात्र की मां ने बताया कि उनके बेटे के माथे और जीभ पर चोट के निशान थे। उन्होंने दावा किया कि बेटे की कक्षा में पढ़ने वाले अन्य बच्चों ने उन्हें बताया कि शिक्षिका ने उसे पीटा था। मां का कहना है कि सुबह जब वह स्कूल में बेटे को छोड़कर आईं, तब वह बिल्कुल स्वस्थ और खुश था। आरोप यह भी है कि कार्रवाई करने के बजाय प्रबंधक ने शिक्षिका के कृत्य को छिपाने की कोशिश की।
नीला पड़ गया था शरीर
बृहस्पतिवार दोपहर डॉक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में कई गंभीर तथ्य सामने आए। सूत्रों के मुताबिक, बच्चे का पूरा शरीर नीला पड़ गया था और उसके निजी अंगों पर गंभीर चोट के निशान थे। इसके अलावा, शरीर पर कुछ अन्य चोटों के भी निशान मिले हैं। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखवाया है और निजी अंगों की स्लाइड भी बनवाई है।
पुलिस जांच में जुटी
नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल स्टाफ और संबंधित शिक्षिका से पूछताछ की जाएगी। उनका दावा है कि पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया था। बाद में पुलिस के समझाने पर वह माने और फिर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है, इसलिए चोटों के बाबत कुछ बता पाना मुश्किल है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - वरुण कुमार, एसीपी करछना