फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज-निजामुद्दीन और जबलपुर-अयोध्या स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। इससे यूपी, बिहार, राजस्थान और दिल्ली की तरफ सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। प्रयागराज के रास्ते जबलपुर से अयोध्या धाम के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी (01705/01706) अब दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक पटरी पर दौड़ेगी। जबलपुर से यह ट्रेन 29 दिसंबर तक और अयोध्या धाम से 30 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी (04123/04124) के परिचालन में भी विस्तार किया गया है। प्रयागराज से यह ट्रेन अब पांच से 29 जुलाई के बीच रविवार व बुधवार को चलेगी, जबकि निजामुद्दीन से छह से 30 जुलाई के बीच सोमवार व बृहस्पतिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन को 22 डिब्बों के साथ चलाया जाएगा। इसके अलावा, मदार जंक्शन (अजमेर) से पटना के बीच वाया जयपुर, सूबेदारगंज और मिर्जापुर होकर चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी (09601/09602) को भी सितंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मदार जंक्शन से यह ट्रेन हर बृहस्पतिवार सुबह प्रस्थान कर शुक्रवार सुबह पटना पहुंचेगी, जबकि वापसी में पटना से शुक्रवार सुबह चलकर शनिवार दोपहर मदार जंक्शन पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें