फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश के बाद वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े

Sun, 13 Sep 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद मौसम में बदलाव और गर्मी-नमी के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना करीब 1000 से 1100 मरीज उपचार और चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैभव राठौर ने बताया कि प्रतिदिन 600 से 700 नए मरीजों का पंजीकरण हो रहा है। 300 से 400 मरीज पुराना पर्चा लेकर भी उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ ही दवाएं भी दी जा रही हैं।
डेंगू-मलेरिया का प्रकोप नहीं
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल डेंगू, मलेरिया और एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) जैसी गंभीर बीमारियों का प्रकोप नहीं है। ब्लॉक क्षेत्र में एच1एन1 का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

दवाएं और ऑक्सीजन की व्यवस्था पर्याप्त
सीएचसी में आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मेडिकल स्टाफ मरीजों के उपचार में जुटा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर और पीएसए प्लांट भी चालू हालत में हैं। डॉ. वैभव राठौर ने लोगों से मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुखार, खांसी या जुकाम होने पर खुद ही मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें