फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या चार लाख के पार

Mon, 24 Feb 2020 10:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवे दिन परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या चार लाख के पार पहुंच गई। बोर्ड की ओर से सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की उर्दू, अरबी, फारसी एवं इंटर में तेलगु की परीक्षा हुई जबकि  दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत वादन एवं इंटर में नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 970 एवं इंटरमीडिएट में 4398 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। पांचवे दिन परीक्षा छोड़ने वालों को मिलाकर प्रदेश में अब तक 412548 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


परीक्षा में हाईस्कूल में चार एवं इंटर में नौ छात्र-छात्राओं को नकल करते पकड़ा गया। प्रदेश भर में अब तक कुल 183 छात्र-छात्राओं को नकल करते पकड़ा जा चुका है।   बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सोमवार को किसी परीक्षार्थी पर एफआईआर की कार्रवाई नहीं हुई। सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 22 फरवरी को देर से मिली सूचना में कहा गया है कि 18 परीक्षार्थियों पर एफआईआर के साथ अन्य छह पर नकल में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब तक प्रदेश में कुल 77 छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य, कक्ष निरीक्षक एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्रयागराज में नहीं मिला कोई नकलची

यूपी बोर्ड परीक्षा के पांच दिन बीत जाने के बाद जिले में कोई नकलची नहीं मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी सूचना में अब तक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में न तो कोई नकलची पकड़ा गया और न ही किसी परीक्षार्थी, प्रधानाचार्य, कक्ष निरीक्षक अथवा किसी अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। सोमवार को पहली पाली में 135 एवं दूसरी पाली में कुल 6942 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी।


हाईस्कूल गणित की परीक्षा आज

यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा होगी जबकि इंटरमीडिएट में व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कंप्यूटर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें