फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वरम के लिए इलाहाबाद से अब दो सीधी ट्रेन

Fri, 28 Jul 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद से रामेश्वरम के लिए एक और सीधी ट्रेन की सौगात मिल गई है। इस नई ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन होगा। फैजाबाद से वाया अयोध्या के रास्ते इलाहाबाद होकर रामेश्वरम जाने वाली इस ट्रेन की शुरूआत नौ अगस्त को होगी। रामेश्वरम से यह ट्रेन छह अगस्त को इलाहाबाद-फैजाबाद के लिए शुरू हो जाएगी। विशेष ट्रेन के रूप में इस ट्रेन की शुरूआत बृहस्पतिवार को हुई जो शनिवार दोपहर 2.45 बजे इलाहाबाद पहुंचेंगी।
विज्ञापन


वर्तमान समय इलाहाबाद से रामेश्वरम के लिए सिर्फ एक ही ट्रेन मंडुवाडीह-वाराणसी (सप्ताह में एक दिन) का संचालन हो रहा है। जो रविवार रात 12.55 बजे इलाहाबाद से रवाना होकर दो रोज बाद रात 12.40 बजे रामेश्वरम पहुंचती है। अब फैजाबाद-रामेश्वरम एक्सप्रेस बुधवार नौ अगस्त से शुरू हो रही है। जो प्रत्येक बृहस्पतिवार की सुबह 07.05 बजे रवाना होकर शनिवार की सुबह 8.50 बजे रामेश्वरम पहुंच जाएगी।

रामेश्वरम से इस ट्रेन का संचालन प्रत्येक रविवार छह अगस्त से शुरू हो रहा है। वहां से रात 11.50 बजे चलकर रामेश्वरम एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार की रात 01.00 बजे इलाहाबाद पहुंचेंगी। फैजाबाद-रामेश्वरम एक्सप्रेस में इलाहाबाद से स्लीपर में  सामान्य कोटे की 20, थर्ड एसी में चार एवं एसी टू में दो बर्थ है, जबकि फैजाबाद से इस ट्रेन में सामान्य कोटे की स्लीपर में 180, एसी थ्री में 43 एवं एसी टू में 12 बर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें