फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रोडवेज की मिनी बस सेवा से अब करें शंकरगढ़ और चाकघाट का सफर, ग्रामीण सेवा का शुभारंभ

Sun, 01 Jun 2025 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने पहली बार ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ किया है। प्रयागराज से शंकरगढ़ और चाकघाट के लिए रोडवेज ने अपनी सेवा शुरू की है। वहीं, परिवहन निगम ने पहली बार मिनी बस सेवा की सौगात प्रयागराज को दी है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने पहली बार ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ किया है। प्रयागराज से शंकरगढ़ और चाकघाट के लिए रोडवेज ने अपनी सेवा शुरू की है। वहीं, परिवहन निगम ने पहली बार मिनी बस सेवा की सौगात प्रयागराज को दी है। वहीं, पहली बार निगम के बेड़े में 42 सीटर बस शामिल हुई है। महापौर गणेश केसरवानी ने जीरोरोड बस स्टेशन से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


प्रयागराज से चाकघाट और शंकरगढ़ के लिए बस सेवा शुरू होने यात्रियों का सफर सुगम होगा। महापौर ने कहा कि ट्रिपल इंजन वाली सरकार गांव के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति की भी फिक्र करती है। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से शंकरगढ़, चाकघाट के साथ जसरा, गौहनिया, लोहगरा, पटेल नगर, जारी के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कुछ और ग्रामीण इलाकों के लिए बस चलाए जाने की योजना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह, एआरएम जीरोरोड अरविंद मिश्रा, अश्वनी कुमार, माधुरी तिवारी, सामिया, अवध लाल यादव, भाजपा नेता रवि शुक्ला, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

सुबह आठ बजे चकघाट के लिए निकलेगी पहली बस

यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चाकघाट के लिए जीरोरोड बस स्टेशन से पहली बस सुबह आठ बजे, दूसरी बस एक बजे एवं तीसरी बस शाम 5.30 बजे रवाना होगी। इसी तरह चाकघाट से प्रयागराज के लिए पहली बस सुबह छह बजे, दूसरी बस दस बजे एवं तीसरी बस दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी। वहीं, शंकरगढ़ से प्रयागराज के लिए पहली बस सुबह छह बजे, दूसरी बस सुबह सात बजे, तीसरी बस 10.30 बजे, चौथी बस 11.30 बजे, पांचवीं बस दोपहर 3.00 बजे व छठी बस शाम 4.00 बजे रवाना होगी। इसी तरह जीरोरोड से शंकरगढ़ के लिए पहली बस सुबह आठ बजे, दूसरी बस नौ बजे, तीसरी दोपहर 12.30 बजे, चौथी दो बजे, पांचवीं शाम 5.30 और अंतिम बस सात बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

जीरोरोड बस स्टेशन से शंकरगढ़ रूट की किराया सूची

बस स्टॉप - किमी - किराया
लेप्रोसी - 06 - 11 रुपये
मामा-भांजा तालाब - 12 - 19 रुपये
गौहनिया - 22 - 32 रुपये
जसरा - 24 - 34 रुपये
टांडा शाहूवाला- 31- 50 रुपये
लोहगरा - 36 - 57 रुपये
एनटीपीसी - 41 - 66 रुपये
शंकरगढ़ - 45 - 72 रुपये

जीरोरोड बस स्टेशन से चाकघाट रूट की किराया सूची

बस स्टाप - किमी - किराया
लेप्रोसी मिशन - 06 - 11 रुपये
डांडी - 08 - 13 रुपये
मामा-भांजा तालाब - 12 - 19 रुपये
घूरपुर - 19 - 28 रुपये
गौहनिया - 22 - 32 रुपये
कांटी - 26 - 37 रुपये
मिश्रा बांध- 28 - 39 रुपये
जारी - 33 - 46 रुपये
पटेल नगर - 38 - 52 रुपये
डांडो - 39 - 54 रुपये
गन्ने - 42 - 69 रुपये
नारीबारी - 46 - 74 रुपये
भारत नगर - 49 - 78 रुपये
हनुमना - 50 - 79 रुपये
चाकघाट - 51 - 79 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें