फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : अब फाफामऊ-जंघई के रास्ते वाराणसी तक 110 की स्पीड से चलेंगी ट्रेनें

Sun, 05 Jan 2025 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उग्रसेनपुर-फूलपुर- सरायचंडी-थरवई-फाफामऊ रेलपथ के 32.17 किमी रेलमार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य अभी हाल ही में पूरा हुआ है।
विज्ञापन
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन से फाफामऊ, जंघई के रास्ते वाराणसी जाने वाली ट्रेनें अब अधिकतम 110 किमी की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इस रूट के उग्रसेनपुर-फूलपुर- सरायचंडी-थरवई-फाफामऊ रेलपथ के दोहरीकरण कार्य के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पीड ट्रायल भी लिया। उनकी ट्रेन 120 की रफ्तार से दौड़ी। निरीक्षण के बाद सीआरएस ने यहां दोहरीकरण के लिए बिछाए गए नए ट्रैक पर ट्रेन संचालन की अनुमति दे दी है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उग्रसेनपुर-फूलपुर- सरायचंडी-थरवई-फाफामऊ रेलपथ के 32.17 किमी रेलमार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य अभी हाल ही में पूरा हुआ है। यहां दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल मार्ग कार्य का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर परिमंडल, दिनेश चंद देशवाल ने शनिवार को किया। उनका निरीक्षण पूरा हो जाने के बाद अब 46.79 किमी लंबेे जंघई-फाफामऊ रेलमार्ग के दोनों ट्रैक पर ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है।

सीआरएस के निरीक्षण के बाद मिली स्वीकृति के बाद अब प्रयागराज से वाराणसी के बीच का सफर और ज्यादा सुगम होगा। महाकुंभ के दौरान दोनों लाइनों पर रेल आवागमन होने से ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी। उधर, सीआरएस ने निरीक्षण के दौरान उग्रसेनपुर, फूलपुर, सरायचंडी, थरवई एवं फाफामऊ स्टेशनों पर स्थित रिले रूम, आईपीएस रूम ,संरक्षा संबंधी कार्यालयों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटर ट्राली से भी उग्रसेनपुर से फाफामऊ के मध्य निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम लखनऊ एसएम शर्मा, चीफ ब्रिज इंजीनियर सुरेश कुमार सपरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्याम सिंह आदि अफसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें