फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब आसान होगी जगापुर-लाई के ग्रामीणों की डगर

Fri, 26 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
रामचौरारोड रेलवे स्टेशन लाई फाटक मार्ग का निर्माण शुरू होने पर ट्रैक्टर द्वारा गिराई जा रही मिट
विज्ञापन
शृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र में लाई रेलवे फाटक से रामचौरा रोड रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। निर्माण कार्य शुरू होने से जगापुर, लाई, भीटी पट्टी रजई, भगदेवरा, खरगापुर सहित कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक रेलवे विभाग की जमीन में लोग पगडंडी से होकर आवागमन करते थे। कई बार एंबुलेंस व अन्य आवश्यक वाहनों का आवागमन भी बाधित हो जाता था। निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार आएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह यादव, लालजी मुखिया, जगन्नाथ मास्टर, शिवशंकर यादव, पवन कुमार, राम कैलाश, शेर बहादुर प्रजापति, बचई यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें