फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब बर्खास्त संविदाकर्मी लाइनमैन टावर पर चढ़ा

Sun, 03 May 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले निलंबित होने के बाद जार्जटाउन स्थित बिजली कार्यालय में टावर पर चढ़े अवर अभियंता अभय यादव के बाद अब शनिवार को उपखंड अधिकारी के त्रिवेणीपुरम बिजली उपकेंद्र में तकरीबन तीन साल से बर्खास्त चल रहा संविदाकर्मी लाइनमैन कमलेश कुमार विश्वकर्मा टावर पर चढ़ गया। वह आला अफसरों से उसे बहाल करने की मांग करने लगा। हालांकि विभागीय अफसर और कर्मचारियों के आश्वासन पर संविदाकर्मी कुछ ही देर बाद नीचे उतर गया।
विज्ञापन




फूलपुर निवासी कमलेश कुमार विश्वकर्मा त्रिवेणीपुरम स्थित बिजली उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन था। इसी बिजली उपकेंद्र में उपखंड अधिकारी का भी कार्यालय है। कमलेश को 2023 में निजीकरण के विरोध में चले आंदोलन और हड़ताल में शामिल होने के आरोप में जून 2023 में हटा दिया गया था। तभी से वह बर्खास्त चल रहा है।

शनिवार सुबह तकरीबन सवा दस बजे बर्खास्त संविदा लाइनमैन कमलेश विश्वकर्मा बहाली को लेकर टाव पर चढ़ गया। घटना की जानकारी होने पर एसडीओ राकेश कुमार पाल के साथ ही अन्य बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे। किसी तरह उसे समझाकर नीचे उतारा गया। एसडीओ राकेश कुमार पाल ने बताया कि हड़ताल के दौरान कई संविदार्मियों को हटाया गया था। पूरा प्रकरण लेबर कोर्ट भी चल रहा है। कोर्ट का फैसला आने तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें