फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अध्यक्ष ने मंत्री को बर्खास्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष और मंत्री के बीच चल रहा विवाद और गहरा गया है। सोमवार को मंत्री ने आम सभा बुलाकर अध्यक्ष को पद से बर्खास्त कर दिया था, इसके जवाब में मंगलवार को अध्यक्ष हरिसागर मिश्र ने भी कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर मंत्री को पद से हटा दिया है। हालांकि, दोनों एक दूसरे द्वारा की गई कार्रवाई को अवैधानिक करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कचहरी में अधिवक्ता विजय द्विवेदी के घर जार्जटाउन पुलिस द्वारा दी गई दबिश के विरोध में सप्ताह भर से हड़ताल चल रही है। इस मुद्दे पर अध्यक्ष और मंत्री बंट गए हैं। रविवार को अध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी कर सोमवार से हड़ताल समाप्त कर न्यायिक कार्य करने की घोषणा की तो इसके विरोध में सोमवार को मंत्री राकेश दुबे ने आम सभा की बैठक बुलाकर अध्यक्ष को पद से बर्खास्त कर दिया। इसके जवाब में अध्यक्ष हरिसागर ने सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर मंत्री को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। उनका दावा है कि मंत्री की बर्खास्तगी का अनुमोदन आम सभा से करा लिया गया है।
दूसरी ओर मंत्री राकेश दुबे का कहना है कि मंगलवार को न तो कोई कार्यकारिणी की बैठक हुई और न ही कोई आम सभा हुई। ऐसे में उनकी बर्खास्तगी का कोई औचित्य ही नहीं है। जबकि अध्यक्ष हरिसागर ने दावा किया कि आम सभा की बैठक बुलाने का अधिकार सिर्फ अध्यक्ष को है, मंत्री को नहीं। ऐसे में मंत्री द्वारा आम सभा की बैठक बुलाकर अध्यक्ष को हटाने का दावा करना अवैधानिक है। फिलहाल दोनों पक्षों ने बुधवार से हड़ताल समाप्त कर न्यायिक कार्य करने की घोषणा की है। मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ता भूपेंद्र मणि त्रिपाठी पुटेश, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव और अशोक पांडेय के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई तथा न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पास किया गया। बुधवार से न्यायिक कार्य होगा।
विज्ञापन

आपसी सहमति से मुद्दा सुलझाने की अपील
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने मंत्री और अध्यक्ष से अपील की है कि दोनों संयम का परिचय दें तथा संघ की गरिमा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए विवाद आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें