फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में अब छह को होगी सुनवाई, तय किए जाएंगे वाद बिंदु

Mon, 16 Dec 2024 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले में सोमवार को सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने अब अगली तारीख छह जनवरी नियत की है। पक्षों की ओर दाखिल विभिन्न प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की जानी है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले में सोमवार को सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने अब अगली तारीख छह जनवरी नियत की है। पक्षों की ओर दाखिल विभिन्न प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की जानी है। इसके बाद वाद बिंदु तय किए जाएंगे। न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में कुल 18 वाद दाखिल किए गए हैं। एक समान प्रकृति वाले 15 मामलों को न्यायालय ने एक साथ सुनवाई का आदेश दिया था। इसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने आवेदन दाखिल किया था, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इस आदेश को अब मुस्लिम पक्ष ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

मुस्लिम पक्ष की दलील है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की जानी चाहिए। वहीं, हिंदू पक्ष की दलील है कि प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई से मुकदमे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि, न वाद बिंदु तय हुए हैं और न ही ट्रायल शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें