फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव स्तर पर सामुदायिक रसोईं घर खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गांव स्तर पर भी सामुदायिक रसाई घर खोले जाने की तैयारी है। इनके संचालन की जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारियों पर होगी। मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने सोमवार को बैठक में अफसरों को इसकी तैयारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

शहर में बंशी भवन में सामुदायिक रसोईं घर खोला गया है। ग्रामीण इलाकों में भी तहसील स्तर पर रसोई घर बनाए गए हैं। इसके अलावा सैकड़ों संस्थाओं की ओर से भी जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद कंट्रोल रूम में सबसे अधिक फोन भोजन तथा राशन के लिए आ रहे हैं। इसके मद्दनेजर मंडलायुक्त ने गांव स्तर पर कम्युनिटी किचन खोले जाने की बात कही। मंडलायुक्त ने कंट्रोल से राशन वितरण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, पशुओं के लिए चारा की उपलब्धता, कृषि योजनाओं आदि की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें