फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : अब प्रयागराज जंक्शन से चलेगी कालिंदी एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, रोहतक जाने वालों को मिलेगी राहत

Thu, 27 Jul 2023 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन से कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन पांच अगस्त से प्रस्तावित है। जंक्शन से इसकी रवानगी हर रोज दोपहर 3.50 बजे होगी। ट्रेन शाम 6:20-6:30 बजे कानपुर सेंट्रल, शाम 6:43-6:45 बजे कानपुर अनवरगंज और रात 9:50-10:20 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेंगी। यह ट्रेन पहले की ही तरह भिवानी जंक्शन सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी वालों को रेल प्रशासन कालिंदी एक्सप्रेस का तोहफा देने जा रहा है। इसके संचालन के बाद प्रयागराज से कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी के रास्ते हरियाणा के भिवानी तक जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। अभी इस ट्रेन का संचालन कानपुर सेंट्रल से भिवानी जंक्शन के बीच हो रहा है।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन पांच अगस्त से प्रस्तावित है। जंक्शन से इसकी रवानगी हर रोज दोपहर 3.50 बजे होगी। ट्रेन शाम 6:20-6:30 बजे कानपुर सेंट्रल, शाम 6:43-6:45 बजे कानपुर अनवरगंज और रात 9:50-10:20 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेंगी। यह ट्रेन पहले की ही तरह भिवानी जंक्शन सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी।

इसका नया नंबर प्रयागराज से 14117 रहेगा, जबकि भिवानी से कालिंदी एक्सप्रेस का नंबर 14118 होगा। अभी इस ट्रेन का नंबर कानपुर से 14723 एवं भिवानी से 14724 है। खास बात यह है कि कालिंदी में अब पुराने आईसीएफ कोच की जगह नए एलएचबी रैक लगाए जाएंगे। एलएचबी रैक लगने से इसकी स्पीड भी बढ़ेगी। कानपुर से भिवानी के बीच अब कालिंदी एक्सप्रेस 1.10 घंटे का कम समय लेगी।
विज्ञापन


प्रयागराज से कालिंदी एक्सप्रेस शुरू होने के बाद यहां से पुरानी दिल्ली के लिए यात्रियों को एक और ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा। प्रयागराज के बाद इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, कालिनपुर, बिल्हौर, कन्नौज, गुरसहायगंज, कमालगंज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, निबकारोरी, भोगांव, मैनपुरी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली किशनगंज, शकूरबस्ती, बहादुरगढ, साम्पला, रोहतक जंक्शन, लाहली आदि स्टेशन पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें