फरवरी में केस, सरकारी अनुदान के दुरुपयोग का आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, शुआट्स में कुलपति व विवि के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन से विभिन्न मदों में दिए गए कुल 5,56,57,592 रुपये का गबन किया। यह आपराधिक कृत्य विवि से प्रचलित विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से जाली दस्तावेजों के जरिये किया गया। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों से आरोप सही पाए जाने पर ही पिछले दिनों 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विवेचना में इन पर सही पाए गए आरोप
1.कुलाधिपति जेए ऑलिवर 2. कुलपति डॉ.राजेंद्र बिहारी लाल 3.तत्कालीन रजिस्ट्रार अजय कुमार लॉरेंस 4.प्रतिकुलपति सुनील बी.लाल 5. तत्कालीन निदेशक एचआरएम बिनोद बिहारी लाल 6. रजिस्ट्रार रॉबिन एल प्रसाद 7. तत्कालीन वित्तनिदेशक/ वित्तनियंत्रक स्टीफेन दास 8. प्रतिकुलपति डॉ.सर्वजीत हर्बट 9. तत्कालीन निदेशक एचआरएम रंजन ए जॉन 10. कार्यालय अधीक्षक अशोक सिंह
तीन आरोपी जेल में, बाकी को कोर्ट से मिली है राहत
मामले के तीन आरोपी जेल में हैं। इनमें प्रतिकुलपति डॉ.सर्वजीत हर्बट, डीन डॉ.मोहम्मद इम्तियाज व कार्यालय अधीक्षक अशोक सिंह शामिल हैं। फिलहाल, अन्य आरोपियों को कोर्ट से राहत मिली हुई है।