फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब एलपीजी गैस सिलिंडर धारकों के लिए ई केवाईसी हुआ अनिवार्य

Mon, 22 Jan 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
अब एलपीजी गैस सिलिंडर धारकों के लिए ई केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। वहीं ई केवाईसी न कराने वालों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। हालांकि यह प्रावधान कोई नया नहीं है। उज्ज्वला योजना को लेकर इसे पहले ही लागू कर दिया गया था। मगर ई-केवाईसी कराने वालों की संख्या काफी कम होने के कारण बॉयोमेट्रिक प्रणाली को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए 31 मार्च की अंतिम तिथि रखी गई है।
विज्ञापन


प्रयागराज में इंडियन ऑयल के कुल 14 लाख उपभोक्ता हैं। जिनमें से पांच लाख उपभोक्ता उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। सरकार ने जब उज्ज्वला योजना को लागू की थी, उसके कुछ समय के बाद ही ई-केवाईसी को लागू कर दिया था। मगर लोगों ने इसमें अपनी रूचि नहीं दिखाई। इस कारण अब तक मात्र 30 फीसदी का ही ई केवाईसी हो सका है। वहीं इस साल बॉयोमेट्रिक के प्रावधान को सख्ती से लागू कर दिया गया है। इसके लिए 31 मार्च तिथि भी निर्धारित की गई है।

इस दौरान उपभोक्ता को अपने यहां की एजेंसी में गैस कनेक्शन की बुक व आधार जमा करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता का फिंगर प्रिंट या फिर रेटीना को स्कैन किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सब्सिडी का लाभ उपभोक्ता को मिल सकेगा। ऐसा न होने की स्थिति में 31 मार्च के बाद सब्सिडी रोक दी जाएगी। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक उपभोक्ता हर हाल में अपना ई-केवाईसी करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें