फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन व परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी 23 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के 2647 पदों पर भर्ती
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (इंटरमीडिएट स्तर) में प्रधानाध्यापक के 1,475 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,318 पद व बालिका विद्यालयों के लिए 157 पद शामिल हैं।
साथ ही हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,037 पद व बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित किए गए हैं। प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक पदों के लिए 23 अक्तूबर से आवेदन शुरू होंगे। इन पदों पर परीक्षा सात जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी चयन आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। ओटीआर से अभ्यर्थियों को आवेदन में सुगमता मिलेगी। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन से पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। शैक्षिक अर्हता और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें