म्योराबाद निवासी अनिल कुमार लॉरेंस (56) का शव शुक्रवार को उसके कमरे में मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसी दीपक ने बताया कि अनिल के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। अनिल शादीशुदा नहीं था और अकेले ही रहता था। उसे अंतिम बार 10 जुलाई को देखा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत तीन दिन पहले हुई थी।