फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 18 प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 01 Aug 2024 06:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीटी के लिए बच्चों के विवरण का सत्यापन न करने पर 18 प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रेस, बैग, स्टेशनरी आदि मुहैया कराने के लिए 1200 रुपये उनके अभिभावकों के खाते में भेजा जाना है। उसके लिए बच्चों के अभिभावकों का विवरण पोर्टल पर फीड कराया गया था।
विज्ञापन

पोर्टल पर फीड विवरण को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यापित करेंगे, तभी खाते में पैसा भेजा जाएगा। अधिकतर बच्चों को डीबीटी के जरिये यह धनराशि मिल चुकी है। अब 34000 हजार बच्चों का सत्यापन रह गए हैं। 31 जुलाई तक सत्यापन पूरा करना था। सत्यापन न करने पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने 18 प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें