फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए खाली पदों की सूचना मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जारी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के बीच सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर जनपद में रिक्तियों की सूचना मांगी है। प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों का विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम भेजे गए पत्र में विद्यालयवार अध्यापकों का आंकलन, नामांकन एवं नामांकन के सापेक्ष वास्तविक रूप से उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या के आधार पर सूचना एक्सेल एवं पीडीएफ में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को एवं एक प्रति शिक्षा निदेशक बेसिक को पांच दिसंबर तक हर हाल में ई-मेल पर भेजने का निर्देश दिया है। सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें