फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अधिवक्ता की हिस्ट्रीशीट मामले में एडीजी एसटीएफ व अन्य पुलिस अधिकारियों को नोटिस

Fri, 23 Jan 2026 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिवक्ता अमित कुमार सिंह सोनू (याची) की बी ग्रेड हिस्ट्रीशीट खोले जाने के मामले में एडीजी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व अन्य को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिवक्ता अमित कुमार सिंह सोनू (याची) की बी ग्रेड हिस्ट्रीशीट खोले जाने के मामले में एडीजी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व अन्य को नोटिस जारी किया है। साथ ही राज्य सरकार सहित सभी से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा और न्यायमूर्ति लक्ष्मीकांत शुक्ला की खंडपीठ ने दिया है। याची अमित कुमार सिंह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि गलत तथ्यों और फर्जी केस के आधार पर उनकी बी ग्रेड हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके खिलाफ उन्होंने याचिका दायर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें