फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकादमिक गतिविधियों में भाग नहीं लेना एक तरह का भ्रष्टाचार है: वीसी

विज्ञापन
Not participating in academic activities is a kind of corruption: VC
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने बुधवार को अंग्रेजी, भूगोल एवं अरबी-फारसी के शिक्षकों के साथ संवाद में उन्हें कुछ नसीहतें दीं। एंटी करप्शन दिवस पर शिक्षकों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का निष्ठा पूर्वक अपनी कक्षा में नहीं पढ़ाना, अकादमिक गतिविधियों में भाग न लेना एक तरह का भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्विद्यालय की रैंकिंग ऊपर लाने के लिए पठन-पाठन के साथ रिसर्च एवं जर्नल पब्लिकेशन शुरू करना होगा। इसके लिए विभागों में प्रोजेक्ट बढ़ाने होंगे। कहा कि विवि में पेटेंट सेल खोले जाने का प्रस्ताव है, इसके जरिये विवि में काम का पूरा पेटेंट हो सकेगा। इसके लिए विवि की ओर से जरूरी कदम उठाने शुरू हो गए हैं। भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी ने उपस्थित शिक्षकों को रैकिंग से जुड़ी जानकारी दी। जिससे शिक्षक अपने स्तर पर रैकिग सुधारने में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें