Prayagraj News : जीत के बाद खुशी मनातीं महिला फुटबॉल खिलाड़ी।
- फोटो : प्रयागराज
फुटबॉल दिल्ली एवं डीएएससी द्वारा दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में प्रथम डीएएससी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को प्री क्वार्टर फाइनल मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की महिला फुटबॉल टीम ने एस्टर पब्लिक स्कूल नॉएडा को छह शून्य से हराकर क्वाटरफाइनल में प्रवेश किया।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच के शुरुआत से ही अकादमी की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने अच्छा तालमेल बनाया। अकादमी की ओर से अंकिता ने तीन, मनीषा, सुधा एवं समन ने एक एक गोल किया।
अकादमी अपना क्वार्टरफाइनल मैच 11 दिसंबर को खेलेगी। अकादमी की ओर से जिन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया उसमें गोलकीपर- प्रियंका, सुधा, डिफेंडर- यशफा, ज़ेबा, पायल, अज़रा, अंजलि, मिडफील्डर- अमीषा, मनीषा, सोनाली और फॉरवर्ड- श्रेया, अंकिता, समन रहीं।