नॉर्देन फुटबॉल अकादमी ने मॉडर्न एफ को 4-0 से हराया। सोत कोच
दिल्ली फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से गुरु नानक स्कूल, राजौरी गार्डन में अंडर-10 फ्यूचर स्टार ग्राॅस रूट राज्य फुटबॉल लीग के चौथे मैच में नॉर्दन अकादमी ने मॉडर्न फुटबॉल अकादमी, दिल्ली को 4-0 से हराकर छठवीं जीत दर्ज की।
प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने बताया, फॉरवर्ड खिलाड़ी सक्षम ओराव व शौर्य बहादुर ने दो गोल किए। प्रथम गोल मैच के 18वें मिनट पर शौर्य के पास पर सक्षम ने किया। दूसरा गोल 23वें मिनट पर शौर्य ने आरुष के पास पर किया। टीम में उत्कर्ष गुप्ता, आरुष यादव, आर्यन सिंह, शौर्य बहादुर, अर्पित सिंह, नित्या घोष, वीर पाल, शिवांश पटेल, अनंत पांडेय, यथार्थ सिंह राणा, ऋत्विक राय शामिल रहे। संवाद