फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway : अमृत भारत योजना से संवारा जाएगा प्रयाग और फाफामऊ स्टेशन

Fri, 13 Jan 2023 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संगमनगरी के दो रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। प्रयाग और फाफामऊ रेलवे स्टेशन को इस योजना के तहत संवारा जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे जोन की बात करें तो यहां 45 स्टेशनों का चयन किया गया है। 
विज्ञापन
प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संगमनगरी के दो रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। प्रयाग और फाफामऊ रेलवे स्टेशन को इस योजना के तहत संवारा जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे जोन की बात करें तो यहां 45 स्टेशनों का चयन किया गया है। रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों को आधुनिक बनाने का काम शुरू किया है। सभी जोनल रेलवे के प्रत्येक मंडल के 15-15 स्टेशनों को संवारा जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक मास्टर प्लान बनाकर चरणबद्ध रूप से विकास कार्य करवाया जाएगा। इसके तहत लंबे प्लेटफार्म और गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण होगा। इंटरनेट की सुविधा के साथ ही पैदल मार्ग और यात्री पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। स्टेशनों पर रोशनी, छाया, पेयजल की भी उत्तम व्यवस्था होगी। 

प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ को इस योजना में शामिल किया गया है। इन दोनों ही स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालय, फूड प्लाजा, एस्केलेटर, लिफ्ट आदि की व्यवस्था आने वाले दिनों में की जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय के अनुसार प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल में इस योजना के तहत 15-15 स्टेशनों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत विकसित होने वाले स्टेशन
प्रयागराज मंडल :
खुर्जा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, इटावा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, कानपुर अनवरगंज, फतेहपुर, मानिकपुर, चुनार, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं विंध्याचल।

झांसी मंडल : उरई, पुखरायां, घाटमपुर, बांदा , मुरैना, महोबा, चित्रकूटधाम कर्वी, डबरा, दतिया, ललितपुर, भिंड, हरपालपुर, टीकमगढ़,  महाराजा छत्रसाल छतरपुर, ओरछा।

आगरा मंडल : आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, कोसीकला, ईदगाह, धौलपुर,  भूतेश्वर, अछनेरा, गोवर्धन, खेड़ली, महवा मंडावर, होडल, डींग, गोविंदगढ़, फतेहपुरसीकरी, फतेहाबाद।

लखनऊ मंडल के अधीन आने वाले प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ जंक्शन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। यहां यात्री सुविधा के मद्देनजर तमाम कार्य किए जाएंगे। -सुरेश कुमार सपरा, डीआरएम लखनऊ मंडल।


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जोन के तीन मंडल से 15-15 स्टेशनों का चयन किया गया है। इन स्टेशन के विकास के लिए 15-15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। - सतीश कुमार, महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें