फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की 67 जिला अदालतों में सामान्य हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाकडाउन के बीच प्रदेश की जिला अदालतों में कामकाज सामान्य हो चला है। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद रेड जोन वाले जिलों को छोड़कर 67 जिला अदालतों में कामकाज अब सामान्य गति से होने लगा है। वहीं हाईकोर्ट के निर्देश पर अदालतों में कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के 67 जिला अदालतों मे 28 मई को (रेड, ग्रीन व आरेन्ज जोन) 9859 मामले सुनवाई के लिए पेश हुए, जिसमें से 2739 मामले निस्तारित किए गए हैं। इससे पूर्व 26 मई को 2660 और 27 मई 2123 मुकदमों का निस्तारण किया गया था। मुकदमों के पेश होने और निस्तारण की संख्या में वृद्धि हो रही है। रेड जोन की अदालतों मे वर्चुअल सुनवाई की गई। 64 जिला अदालतों में 2715 रिमांड आदि मामलों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से की गई। इस बीच अधिवक्ताओं को अब हाईकोर्ट में कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। बार ने इसे लेकर मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें