फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की मौत में दो लोगों पर गैरइरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा की मौत में दो लोगों पर गैरइरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव में शुक्रवार को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव में शुक्रवार को एक वृद्धा की मौत मामले में दो आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरीदपुर सुलेम गांव निवासी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी पोस्टमैन हैं। दो दिन बाद उसके घर में भंडारा होना था। इसके लिए चंद्र प्रकाश के दोनों बेटे बबलू, छोटू व भतीजा आनंद तथा श्रवण चंदा इकट्ठा कर रहे थे। चंदा वसूलने के दौरान आनंद, श्रवण, बबलू और छोटू के बीच शुक्रवार दोपहर मारपीट हो गई थी। बात बढ़ने पर चंद्र प्रकाश की पत्नी देवकुमारी (60) भी वहां पहुंच गई। वह बेटों तथा भतीजों के बीच हो रही लड़ाई का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले में चंद्र प्रकाश की तहरीर पर श्रवण और आनंद के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस ने इनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। चरवा इंस्पेक्टर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें