फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रूट अप्रूवल में अटकी नोएडा-प्रयागराज-मुंबई हवाई सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम नगरी को देश के नए एविएशन हब नोएडा (जेवर) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने की योजना को फिलहाल झटका लगा है। जेवर एयरपोर्ट से प्रयागराज होते हुए मुंबई तक संचालित होने वाली बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा का मामला तकनीकी और रूट अप्रूवल की जटिलताओं में फंस गया है। इस रूट पर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए अब नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे दशहरे के पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के समक्ष दोबारा विचार के लिए पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव का कहना है कि विमानन कंपनी इंडिगो ने इस रूट पर सेवा शुरू करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। इसका नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित योजना के तहत इस रूट पर विमान जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सीधे प्रयागराज पहुंचता और यहां यात्रियों के आदान-प्रदान के बाद मुंबई के लिए रवाना होता। वापसी में यह विमान मुंबई से प्रयागराज और फिर जेवर के लिए प्रस्थान करने वाला था।
हालांकि, जेवर एयरपोर्ट पर केवल दिन में विमानों के संचालन (डे-टाइम ऑपरेशंस) की बाध्यता और समय-सारिणी (टाइम स्लाॅट) के संयोजन से जुड़ी कुछ अन्य तकनीकी प्राथमिकताओं के कारण यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रयागराज एयरपोर्ट से केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर और बिलासपुर के लिए ही उड़ानें संचालित हो रही हैं। विंटर शेड्यूल में किसी भी नई उड़ान को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें