फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

पर धोखाधड़ी का आरोप
हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से मांगी निरीक्षण रिपोर्ट
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बार काउंसिल आफ इंडिया को नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा का निरीक्षण कर दो सप्ताह मे रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय पर बीएएलएलबी ऑनर्स कोर्स के छात्र ने धोखा देने का आरोप लगाया है । याची का कहना है उसने आनर्स कोर्स मे प्रवेश लिया था, किंतु उसे सामान्य डिग्री दी गई है। कोर्ट ने विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव को याचिका में पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी ।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने छात्र प्रतीक शुक्ला की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि उसने बीबीए एलएलबी ऑनर्स कोर्स में सत्र 2013-14 में प्रवेश लिया था और उसने स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च से पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दी। किंतु यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा उसे बीबीए एलएलबी ऑनर्स डिग्री के बजाय बीबीए एलएलबी की डिग्री दी गई। जब याची ने इसकी शिकायत की तो विश्वविद्यालय ने कोई सुनवाई नहीं की। बार काउंसिल ऑफ इंडिया का कहना था कि विश्वविद्यालय ऑनर्स कोर्स चलाने के लिए अधिकृत नहीं है। ऐसे में वह बीबीए एलएलबी ऑनर्स कोर्स की डिग्री नहीं दे सकता। इस पर याची का कहना था कि उसके साथ धोखा किया गया है, क्योंकि ऑनर्स कोर्स की फीस अधिक है। अधिक फीस लेकर उसे दूसरी डिग्री दी गई है। कोर्ट ने याचिका में उठाए गए बिंदुओं को विचारणीय माना और सभी पक्षकारों से जवाब मांगा है। साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया को एक टीम गठित कर विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका की सुनवाई 28 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें