फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले ही दिन नहीं चली कचहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को कचहरी खुली। ठंड को देखते हुए अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव किया था। जिससे नए साल के पहले ही दिन कचहरी में न्यायिक कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

वकीलों ने एक दूसरे को दीं नए साल की शुभकामनाएं
बुधवार को शीतकालीन अवकाश के बाद खुली कचहरी में अधिवक्ताओं में नए साल को लेकर खासा उत्साह देखा गया। अधिवक्ता एक दूसरे को नए साल की बधाई देते नजर आए। वे एक-दूसरे के चैंबरों में भी बधाई देने गए। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं से आशीर्वाद लिया। कई जगह मिठाई खिला कर नए साल का स्वागत किया गया। वकीलों ने अधिवक्ताओं को नए साल की डायरी और कलेंडर भी बांटे है। चुनाव में सक्रिय रहने वाले अधिवक्ताओं ने परिसर में नए साल सहित कई पर्वो की मंगलकामना का पोस्टर लगाया है।
वकीलों के हित में नई योजनाएं शुरू करने का लक्ष्य
जिला अधिवक्ता संघ ने नए साल में अधिवक्ता कल्याण की योजनाएं शुरू करने का संकल्प लिया है। संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि नए साल में उनकी प्राथमिकता वकीलों की आय बढ़ाने का है। इसके लिए नई योजनाओं का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीमा और भविष्यनिधि योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं की बीमारी, दुर्घटना और मृत्यु होने की दशा में संघ द्वारा आर्थिक सहायता राशि तत्काल दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। नए साल में शपथ आयुक्तों के शेयर का वितरण सीधे उनके खाते में दिए जाने का काम जनवरी से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें