फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लाख 73 हजार लाभार्थी फिर हुए आयुष्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चिह्नित करीब दो लाख 73 हजार लाभार्थी परिवारों को फिर योजना में शामिल किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के सोमवार को एक वर्ष पूरे हुए। 365 दिनों में इलाज कराने वाले 8782 मरीजों को दूसरे साल भी पांच-पांच लाख (परिवार) का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। यह तोहफा योजना के एक वर्ष पूरे होने पर दी गई है।
विज्ञापन

गंभीर बीमारियों के कैशलेस इलाज की आयुष्मान योजना के तहत करीब एक लाख 27 हजार गोल्डेन कार्ड बनाए गए हैं। यह जानकारी सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने दी। उन्होंने बताया कि लोगों को स्वस्थ रखने की योजना के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। लाभार्थियों के अतिरिक्त अन्य लोगों को इन सेंटरों के माध्यम से इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सबसे अधिक मरीजों का इलाज एमएलएन मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में किया गया।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल सिंह के मुताबिक आयुष्मान लाभार्थियों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 30 सब सेंटर, 16 न्यू पीएचसी तथा 111 नए पंजीकृत सेंटरों के साथ पंद्रह राजकीय और 149 निजी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज कराने की सुविधा है। लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के अलावा ओपीडी एवं टेलीमेडिसिन सेवाएं, ईडीएल के अनुसार 12 प्रकार की पैथोलजिकल और प्रसव पूर्व जांच, सामान्य प्रसव, नवजात शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण परिवार नियोजन, मानसिक स्वास्थ्य एवं योग प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें