फोटो परिचय। बनपुरवा सरांयपीथा के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते लोक जनशक्ति पार्टी के उत्तर
बनपुरवा सरांयपीथा गांव के दो भाइयों की मौत के मामले में सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व बिहार के जमुई सांसद अरुण भारती मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पार्टी फंड से मृतक बेटों की माता लालती देवी को एक लाख रुपये के सहायता राशि का चेक साैंपा।
इस दाैरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए प्रभावी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया। परिवार वालों को भरोसा देते हुए कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है, उन्हें न्याय मिलेगा। इस मौके पर परिवार और गांव के लोग भी मौजूद रहे।