फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के गांव को लेकर असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के गांव कौंधियारा को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पॉजिटिव व्यक्ति सोमवार को ही महाराष्ट्र से आया है। प्रशासन और पुलिस के स्थानीय अफसरों का कहना है कि महाराष्ट्र से आने के बाद वह गांव नहीं गया था। पहले ही नैनी के स्कूल में क्वारंटीन कर लिया गया। इसके बाद भी गांव का कोई व्यक्ति संपर्क में तो नहीं आया समेत कई तरह के सवाल बने हुए हैं। इन्हीं बिंदुओं को लेकर गांव को हाट स्पॉट घोषित किए जाने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन

गांव को हाट स्पॉट बनाए जाने के सवाल पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि अभी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। सारे तथ्यों का गहनता से विश्लेषण करने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। अब तक सामने आए सभी तथ्यों में से विरोधाभाषी बातों का क्रास वेरिफिकेशन करावाया जा रहा है। सभी बातों की पुष्टि और प्रामाणिकता स्थापित करने में थोड़ा समय और लगेगा। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें