फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए किसी सरकार और दल का कोई श्रेय नहीं : प्रवीण तोगड़िया

विज्ञापन
प्रतापगढ़ के अष्टभुजानगर में आयोजित कार्यक्रम में अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अ - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में निर्मित होने वाले राम मंदिर के लिए किसी सरकार और दल का कोई श्रेय नहीं है। उन्होंने कहा कि लाखों हिंदुओं, संतों और कारसेवकों की मेहनत से भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। महंत अवैद्यनाथ और महंत रामचंद्र परमहंस का नाम लेते हुए कहा कि मंदिर निर्माण में इन लोगों ने अपने को समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन

शहर के अष्टभुजानगर में सोमवार को हिंदू रक्षा निधि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून बनाया। यह तो अच्छा किया, मगर घुसपैठियों को बाहर करने में फेल है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के 11 करोड़ युवा रोजगार के अभाव में भटक रहे हैं। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक देश में रामराज्य स्थापित नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर धर्माचार्य सुल्तानपुर विभाग डा. शिवेशानंद महाराज ने मुकुट और गदा भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर ईश्वरीय प्रसाद राष्ट्रीय संगठनमंत्री, गोपाल श्रीवास्तव प्रांत मंत्री, तरुण शुक्ला प्रांत उपाध्यक्ष, नरेंद्र शास्त्री प्रांतीय मंत्री बजरंग दल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें