फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा वृद्ध, पुलिस ने बचाया

Tue, 28 Jul 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
चित्र परिचय------- पानी की टंकी पर चढ़ा अर्धविक्षिप्त वृद्ध (संवाद न्यूज एजेंसी जसरा)
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के तातारगंज गांव में सोमवार सुबह हड़कंप मच गया जब एक 70 वर्षीय वृद्ध 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन

वृद्ध टंकी पर अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था, जिससे ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित हुआ। यह खबर पूरे गांव में फैलते ही लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर घूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध को नीचे उतारा। नीचे उतरने के बाद उसकी पहचान बसहरा गांव निवासी सुनील पटेल के रूप में हुई। सुनील पटेल की उम्र 70 वर्ष बताई गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुनील पटेल पिछले एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह इधर-उधर घूमते रहते थे और उनकी मानसिक स्थिति विचित्र थी। इसी दौरान वह रविवार रात तातारगंज की पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। पुलिस ने वृद्ध को नीचे उतारने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें