उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में दबंगों ने एक किसान का पक्का मकान तोड़ दिया। आरोप हैं कि सूचना के बावजूद पलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं किया। एसडीएम हंडिया का आदेश भी पुलिस के लिए बेकार साबित हुआ।
सरायममरेज थाना क्षेत्र के देवदहना गांव निवासी मुंशी लाल पटेल का उतरांव के मोहम्मदाबाद बाजार में पक्का मकान है। आरोप है कि बीते 31 जनवरी को सुबह करीब पांच बजे दबंगों की ओर से मकान तोड़ा जाने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने जान मारने की धमकी दी।
इस संबंध में पीड़ित ने बीते एक फरवरी को पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने छह फरवरी को एसडीएम हंडिया को प्रार्थना पत्र दिया। जहां थाना अध्यक्ष उतरांव को जांच करके एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। थाना अध्यक्ष उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी का कहना कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।