फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नखास कोहना में अतिक्रमण हटाने पर बवाल

Fri, 02 Sep 2016 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नगर निगम के अतिक्रमण अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को नखास कोहना चौराहा के पास सड़क किनारे बिक्री के रखे ईंट को जब्त करने के दौरान बवाल हो गया। कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने दस्ते के कर्मियों को घेरकर पथराव करने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली। नखास कोहना से खुल्दाबाद, चौक कोतवाली, काटजू रोड, इलाहाबाद जंक्शन के आसपास चलाए गए अभियान में दुकानों के आगे बढ़ी संख्या में टिन शेड समेत रोड पटरी लगी गुमटी, ठेले ध्वस्त किए गए। जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी मुन्ना लाल राम के नेतृत्व में शाहगंज थाने की पुलिस और पीएसी के साथ दस्ते ने नखास कोहना चौराहा से कार्रवाई शुरू की। यहां कई दुकानों के बाहर टिन शेड तोड़ने और अतिक्रमण हटाने के बाद दस्ता पेंट, ईंट आदि की एक दुकान केसामने पहुंचा। यहां बिक्री के लिए रोड पटरी पर रखे ईंट जब्त करने के दौरान लोग भड़क गए। इस बीच भारी भीड़ जुट गई। विरोध के बीच लोगों ने दस्ते पर पथराव का प्रयास किया तो स्थिति बिगड़ने लगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद यहां से करीब एक हजार ईंट जब्त की गई।
दस्ते ने दायराशाह अजमल पुलिस चौकी तक कार्रवाई की। इसके बाद चौक कोतवाली फिर काटजू रोड होकर जंक्शन के आसपास रोड पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई में दुकानों के आगे 114 टिन शेड एवं टट्टर, 33 गुमटी, 27 ठेले ध्वस्त किए। साथ ही 16500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी क्रम में महर्षि पतंजलि स्कूल के पास चाय-पान की गुमटी-ठेले हटाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें