फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट : प्रयागराज में खंभों के सहारे हवा में चलेंगी बसें

Tue, 15 Feb 2022 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी उन्होंने इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : झलवा में जनसभा संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि प्रयागराज में हवा में चलने वाली बसों का संचालन होगा। यहां सड़क पर खंभे लगाने के बाद उनके सहारे हवा में  बसें चलेंगी।

विज्ञापन



इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी उन्होंने इसकी जानकारी दे दी है। गडकरी ने यह बात झलवा चौराहे पर भाजपा शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।


गडकरी ने अपने भाषण की शुरूआत प्रयागराज कुंभ से की। कहा कि कुंभ के दौरान डिप्टी सीएम के साथ उन्होंने संगम स्नान किया। तब पहली बार गंगा अविरल एवं स्वच्छ दिखी। कहा कि जब मैं नमामि गंगे का मंत्री था तो यूपी में 11300 करोड़ से करीब 80 परियोजना को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन



इसमें  9800 करोड़ की सीवेज ट्रीटमेंट परियोजना थी। इनमें से 11 पूरी हो गई है। कहा कि सिद्धार्थनाथ सिंह के प्रयास से 3000 करोड़ की दस परियोजना प्रयागराज को दी। यहां आठ एसटीपी बनाने के साथ 780 किमी सीवर पाइप लाइन बिछाई गई।  इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बनाए गए एवं बनाए जाने वाले एक्सप्रेस वे, हाईवे आदि के बारे में विस्तार से बताया। 

कहा मेरा सपना है कि दिल्ली से उड़े सी प्लेन और संगम में उतरे 
गडकरी ने कहा कि मेरा एक सपना है कि यहां त्रिवेणी के संगम पर सी प्लेन उतरे। वह प्लेन दिल्ली से उड़े और यहां संगम में उतरे। इस प्रोजेक्ट की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। 18 सीट वाले एक प्लेन की कीमत 18 करोड़ है। प्रयागराज में एयरपोर्ट तो है ही यहां अब रीवरपोर्ट भी बनकर तैयार होगा। केंद्र सरकार ने बीते सात वर्ष में 40 रीवरपोर्ट बनाए हैं।
विज्ञापन

मैने मंगवाई है ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार 
गडकरी ने कि वैकल्पिक ईंधन के रूप में हाईड्रोजन का प्रयोग आने वाले समय मेें होगा। जल्द ही बाइक, कार एवं बड़े वाहन हाईड्रोजन से ही चलेंगे। कहा कि उन्होंने भी ग्रीन हाईड्रोजन से चलने वाली कार मंगाई हैं। पानी से ऑक्सीजन को अलग करके हाइड्रोजन तैयार होगा। भविष्य में ट्रेन, हवाई जहाज में भी इसका प्रयोग होगा। इथेनॉल को लेकर कहा कि इससे प्रदेश के किसानों को बड़ा लाभ होगा।



अभी गन्ने से ही इथेनॉल बन रहा है, लेकिन चावल एवं अन्य फसलों से भी इसे बनाया जा सकता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सपा प्रत्याशी को माफिया अतीक अहमद का मुखौटा बताया। जनसभा में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, शहर उत्तरी के प्रत्याशी हर्ष वर्धन बाजपेयी, डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, राजू राज, अखिलेश सिंह, गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें