फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
बहरिया विकासखंड के बीरपुर स्थित आहार लघु उद्योग इकाई के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से बात कर - फोटो : ArchivE
विज्ञापन
आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चयनित बहरिया में संचालित विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी सुभाष चंद्रा ने बुधवार को विभिन्न विभागों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में केंद्रीय प्रभारी सबसे पहले वीरापुर स्थित आहार लघु उद्योग इकाई पहुंचे। वहां उन्होंने इकाई के संचालन, उत्पादन और कर्मचारियों की कार्य-दशा का जायजा लिया तथा कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मैलहा का औचक निरीक्षण किया। वहां उपस्थित मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा और दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति व साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। केंद्रीय प्रभारी छाता गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी और ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ के बारे में फीडबैक लिया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का आकलन करना और यह देखना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट तलब की और आकांक्षी ब्लॉक के मानकों पर खरा उतरने के लिए विभागों में बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार पाल, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियदर्शनी राव, ग्राम पंचायत अधिकारी इंद्र विजय यादव, विकास यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें