पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में पहुंचे थे मुकेश अंबानी
तब निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने संगम पर अंबानी परिवार के साथ स्नान करने के बाद मां गंगा का मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक, पूजा और आरती कराई थी। इस पूजा को लेकर तीर्थ पुरोहित समाज नाराज है। जय त्रिवेणी जय प्रयाग गंगा आरती सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय का आरोप है कि निरंजन पीठाधीश्वर ने प्रयाग तीर्थ की परंपरा तोड़ी है। प्रयागराज में संगम पर सिर्फ तीर्थपुरोहितों को ही पूजा, आरती कराने का अधिकार है। इस तरह की नई परंपरा की शुरुआत किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए निरंजन पीठाधीश्वर को माफी मांगनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी के साथ उनकी मां कोकिला बेन, उनके दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, आकाश की पत्नी श्लोका अंबानी और उनके बेटे पृथ्वी व वेदा, अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट की एक साथ निरंजन पीठाधीश्वर ने पूजा कराई थी। इस पूजा में मुकेश अंबानी की बहनें नीनाबेन और दीप्तिबेन के अलावा नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और बहन ममता दलाल समेत परिवार के कई शामिल हुए थे।