Prayagraj News : निरंजन डॉट पुल।
- फोटो : अमर उजाला
रामबाग, खुसरोबाग आरओबी व सीएमपी आरयूबी पर बढ़ेगा ट्रैफिक लोड
जानसेनगंज से निरंजन पुल के नीचे होकर गुजरने वाला रास्ता बंद होने की वजह से रामबाग, खुसरोबाग रेल ओवर ब्रिज एवं सीएमपी आरयूबी पर लोड बढ़ जाएगा। रामबाग ब्रिज सिर्फ दो लेन का है। इस वजह से अगर वहां ट्रैफिक बढ़ता है, तो शहर के लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ सकती है। इसी तरह खुसरोबाग आरओबी से नवाब युसूफ रोड पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। वहां हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे वाले रास्ते पर सामान्य दिनों में भी काफी भीड़ रहती है।
अभी खुले हैं स्कूल, गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे करे काम
निरंजन रेल पुल पर जिला प्रशासन ने तमाम नियमों व शर्तों के साथ सौ दिन काम करने की मंजूरी शनिवार को ही दी गई है। हालांकि लोगों का कहना है कि अभी स्कूल-कॉलेज खुले हैं। ऐसे में अगर रेलवे रास्ता बंद करता है, तो सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को ही होगी। समाजसेवी सर्वजीत सिन्हा ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि ब्लॉक स्कूलों में होने वाली गर्मियों की छुट्टी के दौरान लिया जाए। अधिकतर स्कूल आदि 20 मई के बाद ही बंद होंगे। व्यापारी नेता मो. कादिर ने कहा कि निरंजन पुल का रास्ता बंद होने से व्यापार पर भी असर पड़ेगा।