फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sport News : यूपीसीए के स्पीड हंट में नौ गेंदबाजों ने साबित की अपनी प्रतिभा, यूपीसीए की कसौटी पर उतरे खरे

Mon, 22 Jun 2026 02:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केपी कॉलेज मैदान पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्पीड हंट सर्च में प्रयागराज और वाराणसी मंडल के 450 तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार, स्विंग और लाइन-लेंथ के जरिये दमखम दिखाया।
विज्ञापन
यूपीसीए की स्पीड हट में छह बालकों ने साबित की अपनी प्रतिभा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केपी कॉलेज मैदान पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्पीड हंट सर्च में प्रयागराज और वाराणसी मंडल के 450 तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार, स्विंग और लाइन-लेंथ के जरिये दमखम दिखाया। ट्रायल में छह बालक और तीन बालिका मापदंडों पर खरे उतरे। यूपीसीए के संयुक्त सचिव डॉ. उमर मुस्तफा हसन ने बताया कि दो दिन के ट्रायल के बाद कुल नौ तेज गेंदबाज निर्धारित मापदंडों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। इन खिलाड़ियों में पांच बालक और दो बालिकाएं प्रयागराज की हैं।

विज्ञापन


बालक वर्ग में प्रयागराज के श्री सहायक क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु और इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकृत क्रिकेटर वंश शर्मा स्पीड हंट में सबसे तेज गति के गेंदबाज के रूप में उभरे हैं। ट्रॉयल में वंश शर्मा ने 134 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की। 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ वाराणसी के संगम सिंह दूसरे और इसी रफ्तार के साथ प्रयागराज के विशाल यादव तीसरे स्थान पर रहे।

130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ प्रयागराज के आशु उपाध्याय चौथे, इसी रफ्तार के साथ प्रयागराज के शंकर प्रताप सिंह पांचवें और इसी रफ्तार के साथ प्रयागराज के शाश्वत कुमार छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रयागराज की रिया सोनकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ पहले स्थान पर रहीं। दक्षिण अफ्रीका में 2023 के अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं प्रयागराज की फलक नाज 98 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वाराणसी की शिब्बू यादव 92 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अमर चौधरी और हृदय नारायण पांडेय की देखरेख अभ्यास करते हैं वंश शर्मा

श्री सहायक क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक प्रणय गुप्ता ने बताया कि भावापुर निवासी संजीव शर्मा के पुत्र वंश शर्मा केएन काटजू कालेज मैदान पर अमर चौधरी और हृदय नारायण पांडेय की देखरेख अभ्यास करते हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वंश वर्ष 2024 में यूपीसीए की अंडर-23 टीम का कैंप में शामिल रहे। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की टीम के अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें