फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रात का पारा पहुंचा 7.7, गलन से छूटी कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना भले ही गलत साबित हुई, लेकिन दो दिनों से अचानक बढ़ी गलन ने शहरियों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। हालत यह है कि दिन में खिली तेज धूप भी बेअसर रह रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। वहीं, साढ़े दस बजे तक अच्छी धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। इस दौरान रात के पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। रात का 7.7 तो दिन का तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने बुधवार की रात सबसे ज्यादा सर्दी महसूस की। इविवि के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के डॉ.शैलेंद्र राय ने बताया कि 15 जनवरी तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें